More
    HomeHindi Newsकल्कि धाम को पिछले सरकारों ने बनने नहीं दिया.. पीएम मोदी ने...

    कल्कि धाम को पिछले सरकारों ने बनने नहीं दिया.. पीएम मोदी ने प्रमोद कृष्णम का संघर्ष बताया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बना है, यूएई में भव्य मंदिर बना है, तो देश में एम्स और मेडिकल कॉलेज भी बनाए जा रहे हैं। 22 जनवरी से नए कालखंड का आरंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान कल्कि से जुड़े कई दृष्टांत हैं। कल्कि कालचक्र के परिवर्तन के प्रणेता हैं। इसलिए कल्कि धाम एक ऐसा धाम होने जा रहा है, जो उन भगवान को समर्पित है, जिनका अवतार होना बाकी है। हमारे ग्रंथों में हजारों वर्षों की घटनाओं को बताया गया, सोचा गया। प्रमोद कृष्णम जैसे लोग उन मान्यताओं को निभा रहे हैं और जीवन खपा रहे हैं।
    कानून-व्यवस्था की समस्या बताई गई, कोर्ट में लड़ाई लड़ी
    मेरा प्रमोद कृष्णम जी से राजनीतिक पहचान थी, लेकिन अब पता चला कि वे धार्मिक रूप से लगे रहते हैं। कल्कि धाम के लिए पिछले कई वर्षों तक उन्होंने लड़ाई लड़ी, कोर्ट के चक्कर काटे। उनसे कहा गया कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या आएगी। लेकिन हमारी सरकार के कार्यकाल में अब मंदिर बनने जा रहा है। पीएम ने कहा कि भारत पराभव से भी जीत को खींच लाने वाला राज्य है। हम पर इतने वर्षों से कितने आक्रमण हुए। और कोई राष्ट्र होता तो नष्ट हो गया होता। हम बल्कि डटे रहे, बल्कि और भी मजबूत होकर सामने आए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments