Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsजज अंकल बहुत अच्छे थे….पुणे पोर्शे काण्ड में भाजपा विधायक ने लिख...

जज अंकल बहुत अच्छे थे….पुणे पोर्शे काण्ड में भाजपा विधायक ने लिख डाला निबंध,जरूर पढ़े

महाराष्ट्र के पुणे में एक नामी बिल्डर के 17 साल के बेटे ने शराब के नशे में चूर होकर अपनी कार से दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे उनकी जान चली गई। ये मामला पूरे देशभर में चर्चाओं में है। लेकिन इससे ज्यादा चर्चा उस जज की भी हो रही है जिसने 17 वर्षीय नाबालिग को 300 शब्दों का निबंध लिखने की शर्त पर जमानत दे दी थी। वहीँ अब इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश के जबलपुर से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने तीखी आलोचना की है।

भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने अपने सोशल मीडिया पर एक निबंध लिखा है। इस निबंध के जरिये उन्होंने देश की लचर न्याय व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाये है।

मेरे शहर की होनहार बेटी की जान गई

अजय विश्नोई ने कहा कि मेरे अपने शहर जबलपुर की एक होनहार बेटी को पुणे में एक रईसजादे ने शराब के नशे में रात को 2 बजे अपनी महंगी गाड़ी से कुचल कर मार दिया।इस घटना से ज्यादा शर्मनाक और दर्दनाक फैसला देकर एक मजिस्ट्रेट ने देश की न्याय व्यवस्था को कुचलकर मार दिया।छोटे से बच्चे को इस छोटे से अपराध की छोटी सी सजा सुना दी। कार दुर्घटना पर 300 शब्दों का निबंध लिखकर दिखाओ।

इतने बड़े घर का छोटा सा बच्चा स्वयं निबंध क्या लिखेगा यह सोच कर एक भले मानस ने उस बच्चे की ओर से यह निबंध अंग्रेजी में लिख दिया में उसे आपके लिए हिन्दी में लिख रहा हूं।

अजय विश्नोई द्वारा लिखा गया निबंध

मैं 12वी की परीक्षा में पास हो गया। चार माह बाद 18 साल का हो जाऊंगा। पापा ने पार्टी के लिए पैसे दिए और नई पोर्श कार भी दे दी।मैं दोस्तों के साथ शहर के एक महंगे पब गया देर रात तक हमने दोस्तो के साथ जमकर शराब पी। पब का मालिक मेरे पापा को जानता है इसलिए हम बच्चों को उसने शराब देने से मना नहीं किया।

पार्टी के बाद में दोस्तों को अपनी नई महंगी कार पर घुमाने के लिए निकला। कार के पॉवरफुल इंजन, मेरे अंदर की शराब और मेरे पापा के रुतबे के कारण कार बहुत तेज दौड़ रही थी। तभी अचानक एक लड़का और एक लड़की मेरे कार के सामने आ गए और टक्कर हो गई। एक्सीडेंट हो गया।

एक्सीडेंट के कारण मेरी कार के सभी एयर बैग खुल गए और मैं उसमे फंस गया। बाद में इस कंपनी की शिकायत करूंगा यदि मैं एयर बैग में न फंसा होता तो आसानी से निकल जाता और ड्राइवर अंकल को अपनी जगह बैठा देता।

एक्सीडेंट के बाद कुछ लोग आकर मेरे को मारने लगे। उनको कुछ नहीं कहा जो रात को 2 बजे सड़क पर पैदल घूम रहे थे। भला हो एक अंकल का जिन्होंने हमे आकर बचाया ओर हमे पुलिस थाने लेकर आ गए। पुलिस अंकल ने हमारी बहुत मदद की। तभी विधायक अंकल आ गए और बाद में पापा चार वकीलों को लेकर आ गए।उसके बाद सब ठीक हो गया। मैं थाने में ही सो गया। थाने में गर्मी बहुत थी। मैंने पुलिस अंकल से कहा पापा को बोलेकर आपके थाने में तीन AC लगवा दूंगा।

सुबह 09 बजे पुलिस अंकल ने मुझे उठा दिया। कहा उठकर मुंह धो लो। डॉक्टर के पास चलना है,और फिर जज अंकल के पास चलेंगे।डॉक्टर अंकल ने बताया कि मेरे शरीर में शराब का अंश जीरो है। मैंने तय किया बाद में पब के खिलाफ कार्यवाही करना होगी जो नकली शराब बेचता है ऐसे कैसे इतनी महंगी शराब इतनी जल्दी उतर गई।

जज अंकल बहुत अच्छे थे उन्होंने ने मुझे दुर्घटना पर ३00 शब्दों का निबंध लिखने का आदेश दिया। सिर्फ ₹1000 देकर मैंने आपने मित्र से यह निबंध लिखवा लिया हे। जज अंकल खुश हो जाएंगे।

अभी क्या है मामले की अपडेट ?

पुणे पोर्शे काण्ड में आरोपी को बचाने के लिए अग्रवाल परिवार लगातार मशक्कत कर रहा है। मामले में अग्रवाल परिवार का ड्राइवर भी सामने आया था जिसने दावा किया कि घटना की रात गाड़ी चला रहा था। हालाँकि पुलिस ने सीसीटीवी के खुलासे के जरिये बताया कि घर से आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग की कार लेकर निकला था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments