More
    HomeHindi NewsDefenceभारत-फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास.. इन दुश्मन देशों की उड़ी नींद

    भारत-फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास.. इन दुश्मन देशों की उड़ी नींद

    मेघालय के उमरोई में भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास व्यायाम शक्ति नाम से चल रहा है। यह सैन्य अभ्यास 26 मई तक चलेगा। यह अभ्यास हर दो साल में होता है, लेकिन इस पर भी दुश्मन देश चीन-पाकिस्तान की नजर है। फ्रांस पहले ही भारत को अपने उन्नत लड़ाकू विमान राफेल दे चुका है, जिसका चीन के पास कोई जवाब नहीं है। राफेल की तैनाती से घबराए चीन ने एक विमान के काउंटर के लिए अपने 4-5 जे-20 विमान लगाए हैं। चीन को मालूम है कि राफेल के कारण भारत की शक्ति बढ़ गई है। वैसे भी फ्रांस हर मुद्दे पर भारत का समर्थन करता आया है। आतंकवाद ने दोनों देशों की नजदीकियां बढ़ाई हैं तो भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो के बीच गजब की ट्यूनिंग भी अक्सर देखी जाती है।

    यह है सैन्य अभ्यास का उद्देश्य

    भारत और फ्रांस के बीच चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में संचालन पर केंद्रित है। उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर संचालन के लिए अभ्यास और परिष्कृत अभ्यास और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना इसका उद्देश्य है। आतंकवादी कार्रवाई का जवाब देना, एक संयुक्त कमांड पोस्ट की स्थापना, खुफिया और निगरानी केंद्र की स्थापना, हेलीपैड/लैंडिंग साइट की सुरक्षा, छोटी टीम के सुरक्षित ऑपरेशन पर भी फोकस किया जा रहा है। अभ्यास के दौरान विशेष हेलिबॉर्न ऑपरेशन, घेरा और तलाशी अभियान के अलावा ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम का कैसे उपयोग करना है, यह भी शामिल है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments