More
    HomeHindi NewsEntertainmentजेलर के एक्टर विनायकन फिर गिरफ्तार, रजनीकांत के साथ किया काम, यह...

    जेलर के एक्टर विनायकन फिर गिरफ्तार, रजनीकांत के साथ किया काम, यह है विवाद

    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विनायकन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। जेलर फिल्म में रजनीकांत के साथ काम कर चुके विनायकन अपनी दमदार भूमिका के लिए जाने गए थे। अब विनायकन को केरल के कोच्चि में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक निजी होटल में नशे की हालत में हंगामा करने और कर्मचारियों के साथ दुव्र्यवहार करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, विनायकन बीती रात से ही एर्नाकुलम के एक पॉश इलाके स्थित होटल में ठहरे हुए थे। आज सुबह उन्होंने कथित तौर पर नशे की हालत में होटल के कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। होटल प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस को सूचित किया।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपत्तिजनक भाषा बोली थी

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विनायकन को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभिनेता ने शराब का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से नशे में धुत होकर हंगामा करने और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह पहली बार नहीं है जब विनायकन इस तरह के विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी उन्हें सार्वजनिक मंचों पर अपने बयानों और हरकतों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। कुछ समय पहले, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर काफी विवाद हुआ था।

    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हलचल

    विनायकन के इस ताजा घटनाक्रम ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल पैदा कर दी है। उनके प्रशंसक इस खबर से निराश हैं, वहीं आलोचक उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और विनायकन से पूछताछ जारी है। उन्हें आज शाम तक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। इस घटना से अभिनेता के करियर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments