More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsगौवंश को गुड़-खिचड़ी तो गौसेवक को खिलाई मिठाई.. सीएम साय ने शपथ...

    गौवंश को गुड़-खिचड़ी तो गौसेवक को खिलाई मिठाई.. सीएम साय ने शपथ भी दिलाई

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। गौवंश की पूजा अर्चना के बाद जब प्रसाद वितरण शुरू हुआ तो मुख्यमंत्री साय ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा करने वाले गौसेवक भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की इस सहजता और सरलता ने एक बार फिर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने भगवानी द्वारा किए जा रहे गौसेवा के कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर सभी लोगों से गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के कार्य में भागीदार बनने की अपील की।

    कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता से कामना है कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि गौवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना के साथ ही गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पावन पर्व है। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments