More
    HomeHindi NewsDelhi Newsमानसून की विदाई में अभी लगेगा समय.. इन राज्यों में भारी बारिश...

    मानसून की विदाई में अभी लगेगा समय.. इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

    आम तौर पर सितंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक मानसून विदा हो जाता है, लेकिन बीजे कुछ सालों से इसकी विदाई अक्टूबर में हो पा रही है। अब अक्टूबर का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है, लेकिन मानसून अभी विदा नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में भारी बारिश हुई है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों और केरल, दक्षिण कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश हुई है। मानसून की विदाई से पहले अगले पांच से सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

    ट्रफ लाइन और चक्रवाती हवाओं का असर

    मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गंगा, पश्चिम बंगाल के आसपास भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। झारखंड से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से लक्षद्वीप, रायलसीमा तक एक और ट्रफ लाइन बनी हुई है।

    यहां वर्षा की है संभावना

    मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी भारत के बाकी हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, खासकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments