More
    HomeHindi NewsEntertainment20 साल बाद फिर से होगी रिलीज.. जानें ऋतिक की फिल्म में...

    20 साल बाद फिर से होगी रिलीज.. जानें ऋतिक की फिल्म में क्या था खास

    ऋतिक रोशन की फिल्में दर्शकों को लुभाती हैं और उनकी फाइटिंग के सीन जबर्दस्त होते हैं। ऋतिक की फिल्म जो सफल साबित हुई थी अब एक बार फिर से रिलीज होने वाली है। हम बात कर रहे हैं फिल्म लक्ष्य की जो 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म जब रिलीज हुई तो दर्शकों को यह पसंद नहीं आई। हालांकि कुछ दिन बाद ही इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला। कश्मीर युद्ध पर बनी यह फिल्म अब फिर से रिलीज करने की तैयारी है। यह सब इसलिए किया जा रहा है कि इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाया जाए।

    आलसी और लक्ष्यहीन युवक से नायक बने थे ऋतिक

    ऋतिक रोशन ने 2000 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। तब उनकी पहली फिल्म कहो न प्यार है.. रिलीज हुई थी। वे रातोंरात स्टार बन गए और 2004 में उनकी फिल्म लक्ष्य रिलीज हुई। प्रीति जिंटा और ऋतिक की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी अहम रोल अदा किया था। फिल्म में ऋतिक एक ऐसे जवान के किरदार में थे, जो शुरू में सेना में जाना नहीं चाहता था। फिल्म में करण शेरगिल की कहानी दिखाई गई थी, जो दिल्ली के एक धनी व्यापारी का बेटा है। वह बेहद ही आलसी और लक्ष्यहीन युवक है, जो बाद में भारतीय सेना में भर्ती हो जाता है। तब वह एक युद्ध नायक के रूप में उभरता है। तब भारत दुश्मन के चंगुल में फंसी सबसे ऊंची पोस्ट पर विजय प्राप्त करता है। निर्देशन की कमान फरहान अख्तर ने किया था और निर्माता रितेश सिधवानी थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments