Tuesday, July 16, 2024
HomeHindi NewsBusinessउम्मीद थी 5-10 रुपए घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, कम हुए 2 रुपए..!

उम्मीद थी 5-10 रुपए घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, कम हुए 2 रुपए..!

22 महीने के लंबे अंतराल के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का ऐलान किया है। चुनावी सीजन में लोगों को उम्मीद थी कि कम से कम 5-10 रुपए कम होंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और मोदी सरकार ने दाम 2-2 रुपए कम कर दिए हैं। इससे पहले 21 मई 2022 को दाम कम किए गए थे, जबकि क्रूड के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी नीचे 82.59 डॉलर प्रति बैरल चल रहे हैं। भारत रूस से भी सस्ता तेल आयात कर दूसरे देशों को बेच रहा है, जिसका फायदा भी हो रहा है, लेकिन सरकार ने सिर्फ चुनावी राहत दी है। इससे पहले सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम किए गए थे, जो भी चुनावी सौगात ही मानी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments