More
    HomeHindi Newsभगवान श्री रामलला के दर्शन करना अविस्मरणीय क्षण.. सीएम मोहन यादव ने...

    भगवान श्री रामलला के दर्शन करना अविस्मरणीय क्षण.. सीएम मोहन यादव ने दिया धन्यवाद

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सपत्नीक अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के दर्शन करने के बाद भोपाल लौटे। मुख्यमंत्री का राजा भोज हवाई अड्डा पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भ-गृह में दर्शन करके जीवन का सबसे अविस्मरणीय क्षण का अनुभव हुआ। मोहन यादव ने दंडवत होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामजन्म भूमि न्यास और उससे जुड़े सभी कारसेवकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सर्वस्व न्योछावर किया। मुख्यमंत्री ने उन कारसेवकों का भी स्मरण किया, जिन्होंने अपना सबकुछ बलिदान कर दिया।
    सम्राट विक्रमादित्य ने कराया था निर्माण
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2 हजार साल पूर्व उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया था। इस तरह अयोध्या और मध्यप्रदेश के घनिष्ट संबंध हैं। मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिलता रहे और राज्य सरकार जन कल्याण और विकास के कार्य करती रहे, इसके लिए भी प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम दयालू हैं और सब पर दया करते हैं। निश्चित ही उनका आशीर्वाद प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के अनुष्ठान का जो कार्यक्रम चल रहा है , यह उसका उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में स्थित श्रीराम मंदिर में सपत्निक एवं मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के साथ भगवान श्री रामलला का दर्शन एवं पूजन कर जगत के मंगल व कल्याण की कामना की है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments