More
    HomeHindi Newsइनोवेशन, एक ब्रांड के रूप में बने प्रतिष्ठा.. केदारनाथ पर बोले सीएम...

    इनोवेशन, एक ब्रांड के रूप में बने प्रतिष्ठा.. केदारनाथ पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार श्री केदारनाथ धाम समेत विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु समर्पित रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि केदारनाथ विधानसभा की देवतुल्य जनता भाजपा की विकास व राष्ट्रवादी नीतियों को अपना समर्थन देकर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी।

    आपदा, भूस्खलन, बर्फबारी के रूप में न बने पहचान

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव पर कहा कि बाबा केदारनाथ के नव निर्माण और भव्य निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक विकास कार्य किए हैं। हम चाहते हैं कि 2013 के बाद केदार घाटी के बारे में लोगों की जो धारणा आपदा, भूस्खलन, बर्फबारी वाली जगह के रूप में बनी है, उसे एक इनोवेशन, एक ब्रांड के रूप में लिया जाए। हम सब मिलकर सबको जोडक़र एक इनोवेशन, एक ब्रांड के रूप में स्थापित करेंगे। सीएम ने कहा कि लोगों ने देखा है कि आपदा के बाद हमने कैसे काम किया है। उस क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि वहां की प्रत्याशी आशा नौटियाल इस काम को आगे बढ़ाएंगी। हम सब विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे और बड़ी जीत होगी।

    भाजपा की है सीट

    केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है। यह सीट भाजपा विधायक शैलारानी के निधन से रिक्त हुई है। दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्य रावत समेत अन्य दावेदार भी दौड़ में थे, लेकिन भाजपा ने आशा नौटियाल के नाम पर मुहर लगाई है। भाजपा को उम्मीद है कि यह सीट उसके कब्जे में होगी, तो कांग्रेस भाजपा से यह सीट जीतने के लिए तैयारी कर रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments