Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsभारत में भी लगे विरासत कर.. सैम पित्रोदा ने उठाई आवाज

भारत में भी लगे विरासत कर.. सैम पित्रोदा ने उठाई आवाज

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का एक बयान आया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विरासत कर लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 प्रतिशत अपने बच्चों को हस्तांतरित कर सकता है। 55 प्रतिशत संपत्ति सरकार द्वारा ले ली जाती है। यह एक बड़ा दिलचस्प कानून है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोडऩी चाहिए। अगर पूरी नहीं, तो आधी संपत्ति छोडऩी चाहिए। यह कानून मुझे अच्छा लगा। यह निष्पक्ष है और भारत में, आपके पास ऐसा कानून नहीं है।

इस मुद्दे पर हो बहस

अमेरिका में रह रहे सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में अगर किसी की संपत्ति 10 अरब है और वह मर जाता है, तो उसके बच्चों को 10 अरब मिलते हैं और जनता को कुछ नहीं मिलता। इसलिए लोगों को इस तरह के मुद्दों पर बहस और चर्चा करनी होगी। मुझे नहीं पता कि दिन के अंत में निष्कर्ष क्या होगा, लेकिन जब हम धन के पुनर्वितरण के बारे में बात करते हैं, तो हम नई नीतियों और नए कार्यक्रमों के बारे में बात कर रहे हैं जो लोगों के हित में हैं न कि अति-अमीरों के हित में।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments