Monday, July 1, 2024
HomeHindi Newsभारत की महिला टीम ने रच दिया इतिहास, 147 साल के इतिहास...

भारत की महिला टीम ने रच दिया इतिहास, 147 साल के इतिहास में हुआ ऐसा कारनामा

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल खत्म हुआ। और इस पहले दिन के खेल में भारत की महिला टीम ने इतिहास रच दिया है क्योंकि भारत की महिला टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 525 बना डाले हैं। पहले दिन के खेल में 98 ओवर हुए।

अगर टेस्ट क्रिकेट के ओवरऑल इतिहास को देखा जाए तो मेंस और वूमेंस क्रिकेट दोनों को मिलाकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का ये सबसे बड़ा एक दिन में बनाया गया स्कोर है।

भारत की बेटियों ने कर दिया कमाल

भारतीय महिला टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने बनाये। उन्होंने 197 गेंद में 23 चौको और 8 छक्कों की मदद से 205 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 161 गेंद में 27 गेंद में एक चौके की मदद से 149 रन की पारी खेली। शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 292 (312) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इन दोनों के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 55(98), कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42(76)* और ऋचा घोष ने 43(33) रन की पारियां खेली। डेल्मी टकर ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। एक विकेट नादिन डी क्लार्क को मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments