HomeSportsBGT Seriesपर्थ टेस्ट मैच में जीत से सिर्फ दो कदम दूर भारत की...

पर्थ टेस्ट मैच में जीत से सिर्फ दो कदम दूर भारत की टीम, ऑस्ट्रेलिया के गिरे 8 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। और ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए अभी भी 307 रनों की आवश्यकता है और भारत की टीम को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत है।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने की शानदार गेंदबाजी

534 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत पहले ही बुमराह ने खराब कर दी थी, और फिर उसके बाद आज मैच शुरू होते ही मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को संकट में डाल दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 17 रन बनाए। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 89 और मिचेल मार्श ने 47 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह अब तक तीन-तीन विकेट हासिल कर चुके हैं और भारतीय टीम जीत की और बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments