तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोडऩे वाला नया पंबन रेलवे पुल बनकर तैयार हो चुका है। भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल अगले माह अप्रैल तक चालू हो जाने की उम्मीद है, जिससे रेल संपर्क बहाल होगा और क्षेत्र में परिवहन में सुधार होगा। इस समुद्री पुल की कई विशेषताएं हैं और लंबे समय से इस पुल का काम चल रहा था। अब इसके शुरू होने से रेल यात्रियों के साथ ही परिवहन व्यवस्था में भी अभूतपूर्व बदलाव आ जाएगा। आईए आपको बताते हैं कि इसकी क्या विशेषताएं हैं।
चीन की गतिविधियों पर नजर रखना भी है उद्देश्य
भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल पंबन ब्रिज तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित है। यह भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है जो कि एक रेलवे पुल है। यह पुल 105 साल पुराने ब्रिटिश काल में बने पुल की जगह लेगा। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2019 में रखी थी। इसका निर्माण कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड ने किया है। यह पुल आधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट डिजाइन का एक शानदार उदाहरण है। यह पुल प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बहुत ही सुविधाजनक होगा। इस पुल को बनाने का उद्देश्य चीन की गतिविधियों पर नजर रखना भी है।