More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsभारतीय सडक़ कांग्रेस की प्रदर्शनी.. गडकरी ने कंपनियों से बात कर जानी...

    भारतीय सडक़ कांग्रेस की प्रदर्शनी.. गडकरी ने कंपनियों से बात कर जानी तकनीक

    केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में भारतीय सडक़ कांग्रेस के 83वें अधिवेशन के तहत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का भ्रमण कर सडक़ निर्माण, सडक़ सुरक्षा, निर्माण सामग्री और सडक़ों के रखरखाव से जुड़ी मशीनरी व उपकरणों की निर्माता और आपूर्तिकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों से इसकी जानकारी ली। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां लगाए गए स्टॉल्स पर सडक़ निर्माण से संबंधित तकनीकी मटेरियल्स, डिजाइन, टेक्नोलॉजी इत्यादि का प्रदर्शन चार दिन तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय सडक़ परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी गडकरी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    सडक़ों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जताया आभार

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पक्की, गुणवत्तापूर्ण सडक़ों से प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती और सुगम और आसान परिवहन होगा। प्रदेश में सडक़ों के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments