More
    HomeHindi Newsपाक को घेरने तालिबान को साध रहा भारत.. काबुल पहुंचे ये बड़े...

    पाक को घेरने तालिबान को साध रहा भारत.. काबुल पहुंचे ये बड़े अफसर

    अफगानिस्तान और तालिबान कभी भारत के दुश्मन हुआ करते थे और पाकिस्तान उनके लिए बड़ा भाई हुआ करता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है, बल्कि भारत की कूटनीति के कारण आज तालिबान और पाकिस्तान कट्टर दुश्मन की तरह हैं। यही वजह है कि भारत ने तालिबान की सरकार में भी अपनी पैठ मजबूत कर ली है। तालिबान अब भारत का मुरीद है तो पाकिस्तान का दुश्मन बन बैठा है। पहलगाम हमले के बाद भारत दुनियाभर के देशों को साधा रहा है। इसी बीच विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश ने काबुल में अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में भू-राजनीतिक परिस्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं।

    इन विषयों पर चर्चा

    बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विशेष रूप से, उन्होंने राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने, व्यापार और पारगमन को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं पर सहयोग करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। अमीर खान मुत्तकी ने अफगानिस्तान के साथ राजनयिक और आर्थिक संबंधों को विस्तारित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय व्यवसायों और निवेशकों को अफगानिस्तान में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया और देश में निवेश के अनुकूल माहौल होने की बात कही। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत से अफगान व्यापारियों, छात्रों और मरीजों के लिए वीजा फिर से शुरू करने का आग्रह किया।

    द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा

    संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश ने अफगानिस्तान के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की भारत की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। यह मुलाकात भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संवाद और सहयोग का हिस्सा है। यह दोनों देशों को आपसी विश्वास और समझ को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करती है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments