Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsBusinessभारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश.. मस्क ने किया स्थायी...

भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश.. मस्क ने किया स्थायी सदस्यता का समर्थन

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला-एक्स के सीईओ एलन मस्क ने भारत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, फिर भी उसे संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता न देना हास्यास्पद है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने अफ्रीका को संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सदस्यता देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि हम इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं कि अफ्रीका एक भी स्थायी सदस्य सुरक्षा परिषद में नहीं है? इसी पर एक्स पर एलन मस्क का जवाब आया है।
यह किया ट्वीट
एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि संयुक्त राष्ट्र के निकायों की समीक्षा करने की जरूरत है। समस्या यह है कि जिन देशों के पास बहुत ज्यादा ताकत है, वे उसे छोडऩा नहीं चाहते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी होने के बाद भी भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता नहीं दिया जाना हास्यास्पद है। अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से एक सीट संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद में दिया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments