दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले पार्टी के नए मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराया गया। कोटला रोड पर यह कार्यालय 252 करोड़ की लागत से बना है और 80 हजार वर्गफीट में है। इससे पहले कार्यालय 24 अकबर रोड में था।
यह बोले कांग्रेस नेता
नए मुख्यालय के उद्घाटन पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि हम सभी इस मुख्यालय का इंतजार कर रहे थे। यह ऐतिहासिक जगह होने वाली है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि नए मुख्यालय से नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी फिर से मजबूत बनेगी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है। हम बहुत खुश हैं और मुझे उम्मीद है कि यह पार्टी और कंपनी के लिए बेहतर अवसर लाएगा। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस देश में एकता को मजबूत करेगी। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। नए मुख्यालय का उद्घाटन आने वाले समय में मील का पत्थर बनेगा।