More
    HomeHindi NewsDelhi Newsराज्यसभा में चली गैरकानूनी कार्यवाही.. कांग्रेस ने कहा-असंवैधानिक साबित होगा वक्फ कानून

    राज्यसभा में चली गैरकानूनी कार्यवाही.. कांग्रेस ने कहा-असंवैधानिक साबित होगा वक्फ कानून

    वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा से भी पास हो गया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। नियम 37 के अनुसार राज्यसभा में सदन का समय शाम 6 बजे तक है, इसे बढ़ाया नहीं गया। 8 घंटे की चर्चा होनी थी, जो दोपहर 1 बजे शुरू होकर रात 9 बजे खत्म होनी चाहिए थी, लेकिन 2.20 बजे वोटिंग हुई और सदन सुबह 4 बजे तक चला। यह सब गैरकानूनी है। जब यह सुप्रीम कोर्ट जाएगा तो इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया जाएगा। हम यह लड़ाई लड़ेंगे और ऐसा कई संगठन करेंगे।

    एमडीएमके ने बताया अलोकतांत्रिक : वाइको

    एमडीएमके सांसद वाइको ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर कहा कि यह अलोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष विरोधी, संघीय व्यवस्था विरोधी विधेयक है, इसलिए हमने इसका विरोध किया लेकिन उन्हें बहुमत मिला और उन्होंने विधेयक पारित कर दिया।

    जो लूट रहे थे, उन्हीं को ज्यादा तकलीफ : गिरिराज

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं समझता हूं कि जिन लोगों ने नागरिकता कानून के समय देश के आम गरीब मुसलमानों में भ्रम फैलाया, शाहीन बाग बनाया, वही लोग आज भ्रम फैला रहे हैं। लोगों ने देखा कि किसी की नागरिकता नहीं गई, लोग अब देखेंगे कि वक्फ संशोधन विधेयक गरीब मुसलमानों और महिलाओं के जीवन में, मुस्लिम समाज के लिए कितना उपयोगी है। गिरिराज ने कहा कि जो लोग आज तक लूट रहे थे, उन्हीं को ज्यादा तकलीफ है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments