More
    HomeHindi NewsEntertainmentनंगई दिखानी है तो विदेश चले जाओ.. जानें क्यों रणवीर सिंह पर...

    नंगई दिखानी है तो विदेश चले जाओ.. जानें क्यों रणवीर सिंह पर भड़के मुकेश खन्ना

    रणवीर सिंह वैसे तो अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फिलहाल वे एक विवाद में उलझ गए हैं। दरअसल रणवीर को एक सुपर हीरो को रोल मिला है तो पीके फिल्म के आमिर खान की तरह उनकी भी एक न्यूड फोटो सामने आई। बस फिर क्या था शक्तिमान का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना को गुस्सा आ गया। उन्होंने ऐसे फोटो शूट की आलोचना करते हुए रणवीर पर कई सवाल उठा दिए। उन्होंने सीधे कह दिया कि रणवीर सिंह कभी शक्तिमान नहीं बन सकते। उन्होंने रणवीर के न्यूड होने को बचकाना और शक्तिमान के रोल के लिए गलत व्यक्ति बता दिया।
    शक्तिमान ने दी यह सलाह
    मुकेश खन्ना ने वीडियो जारी करते हुए रणवीर को सलाह दी है कि यदि वे अपनी काया दिखाना चाहते हैं तो उन्हें उन देशों में रोल ढूंढना चाहिए, जहां न्यूडिटी प्रचलित है। जाओ और किसी दूसरे देश में रहो। फिनलैंड और स्पेन में न्यूडिस्ट कैंप लगते हंै। वहां जाओ और इसे दिखाओ। मुकेश ने कहा कि ऐसे फिल्मों में काम करो, जहां तुम्हें हर तीसरे दिन एक न्यूड सीन करने को मिल जाएगा।

    मुकेश खन्ना महाभारत में भीष्म पितामह का रोल निभा चुके हैं, जिससे उनकी अदाकारी के चर्चे घर-घर हुए थे। इसके बाद उनका एक सीरियल शक्तिमान आया था, जिसे देशभर के बच्चों ने खासा पसंद किया था। तब से लोग उन्हें शक्तिमान के नाम से ही जानते हैं। अब सुनने में आया है कि रणवीर को शक्तिमान का रोल ऑफर हुआ है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments