Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsDelhi Newsगर्मी से झुलस रहे हैं तो है अच्छी खबर.. यहां तक पहुंच...

गर्मी से झुलस रहे हैं तो है अच्छी खबर.. यहां तक पहुंच गया मानसून

राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मप्र और उप्र समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात यह हैं कि अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई शहरों में तापमान 40-49 डिग्री तक जा पहुंचा है। इस बीच राहत की खबर यह है कि केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। आज ही यह पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही इसके आगे बढऩे का सिलसिला शुरू होता है।

जून के अंत तक पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून

जून के अंत तक देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच जाता है। लोगों को अब गर्मी से आस की उम्मीद है। नौपता खत्म होने तक मानसून की गतिविधियां भी प्रारंभ हो जाती हैं। ऐसे में प्री मानसून बारिश से भी लोगों को आंशिक रूप से राहत मिलती है। तापमान में कुछ कमी से गर्मी का अहसास कुछ कम होता है। हालांकि उमस फिर भी लोगों को परेशान करती है।

राजस्थान में राहत का सिलसिला शुरू

राजस्थान के जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज़ की गई है। फतेहपुर में 48.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। हीट वेव का दौर पिछले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में ही दर्ज़ किया गया है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज़ होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments