More
    HomeHindi Newsबार-बार फेल होने के बाद बनी IAS,आज सोशल मीडिया पर लाखो हैं...

    बार-बार फेल होने के बाद बनी IAS,आज सोशल मीडिया पर लाखो हैं फॉलोवर्स

    किसी भी लक्ष्य को हासिल करना हिमालय में चढ़ाई करना जितना ही कठिन होता है। ऐसे ही एक लक्ष्य को हासिल कर दिखाया है प्रियंका गोयल ने। प्रियंका की ये कहानी यूपीएससी के सफर की है जो आज लाखो दूसरे उम्मीदवारों को भी प्रेरित कर रही है।

    कौन है प्रियंका गोयल ?

    प्रियंका का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। उन्होंने बी.कॉम की डिग्री हासिल की। और फिर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। लेकिन प्रियंका का यूपीएससी के लिए ये सफर जरा भी आसान नहीं था। यूपीएससी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रियंका को कई बार हार का भी सामना करना पड़ा है। वहीँ अपने छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने इस परीक्षा में 369वी रैंक के साथ 2023 में आईएएस का पद हासिल किया।

    6 साल में मिली सफलता

    अपनी छह साल की यात्रा के दौरान, उन्होंने आत्म-संदेह और असफलताओं का अनुभव किया, लेकिन उनकी दृढ़ता और कड़ी मेहनत सफल रही। प्रियंका ने अपने वैकल्पिक विषय लोक प्रशासन में 292 अंकों के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त किए और अंतिम सूची में, उन्होंने 193 के साक्षात्कार स्कोर सहित कुल 965 अंक प्राप्त किए।

    सोशल मीडिया पर हैं लाखो फॉलोवर्स

    प्रियंका गोयल सिविल सर्विज के अलावा अपने सोशल मीडिया का जरिये भी लोगो की मदद करती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं जहाँ उनके लाखो फॉलोवर्स भी हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments