More
    HomeHindi Newsशिवम दुबे को t20 विश्व कप में जाने से कैसे रोकोगे? IPL...

    शिवम दुबे को t20 विश्व कप में जाने से कैसे रोकोगे? IPL में आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के मध्य क्रम के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे का जलवा आईपीएल 2024 में जारी है मुंबई इंडियंस के खिलाफ शिवम दुबे ने मात्र 32 गेंद में 10 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 64 रनों की शानदार पारी खेली और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    शिवम दुबे की बात की जाए तो शिवम दुबे का प्रदर्शन इस आईपीएल शानदार चल रहा है। शिवम दुबे अब तक आईपीएल 2024 में 6 मैचों में 60.50 की औसत और 163.51 के दमदार स्ट्राइक रेट की बदौलत 242 रन बना चुके हैं जिसमें कुल मिलाकर 15 छक्के शामिल है।

    अब इस दमदार प्रदर्शन के बाद यह बात तो तय है कि शिवम दुबे को हर हाल में t20 विश्व कप की टीम में जगह देनी होगी। लेकिन अब शिवम दुबे दमदार बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं पर यह भी दबाव बना रहे हैं कि उन्हें सिर्फ टीम में जगह नहीं बल्कि प्लेईंग 11 में भी जगह देनी होगी। क्योंकि मध्यक्रम में अगर इस तरह का प्रदर्शन लगातार शिवम दुबे का जारी रहा तो चयनकर्ताओं पर दबाव बढ़ जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments