More
    HomeHindi Newsकब तक आईपीएल में खेलते रहेंगे माही, टीम के साथी खिलाड़ी ने...

    कब तक आईपीएल में खेलते रहेंगे माही, टीम के साथी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस के मन में आईपीएल शुरू होने से पहले यही सवाल रहता है कि महेंद्र सिंह धोनी कब तक आईपीएल में खेलेंगे। क्योंकि फैन्स धोनी को लंबे समय तक और खेलते हुए देखना चाहते हैं। और अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    अगले दो-तीन साल और आईपीएल खेल सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर जो बयान दिया है उससे महेंद्र सिंह धोनी के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। क्योंकि दीपक चाहर का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले दो-तीन साल और आईपीएल खेल सकते हैं।

    आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनकी बल्लेबाजी बेहद कम आती है लेकिन जब भी उनके बल्लेबाजी आई है तो उन्होंने कुछ ऐसे शॉट खेले हैं जिससे दर्शकों का मन खुश हुआ है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments