More
    HomeHindi NewsDelhi Newsराजधानी दिल्ली तक कैसे पहुँच गए रोहिंग्या..? आतिशी के वार पर बीजेपी...

    राजधानी दिल्ली तक कैसे पहुँच गए रोहिंग्या..? आतिशी के वार पर बीजेपी का पलटवार

    दिल्ली में चुनाव से पहले रोहिंग्याओं को बसाने का मुद्दा गर्म हो गया है। जहां बीजेपी इसके लिए लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है, तो अब सीएम आतिशी ने भी पलटवार किया है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए इसके लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी नेताओं ने इसे सफेद झूठ करार दिया है।

    केजरीवाल सरकार ने राशन-पानी की व्यवस्था की

    रोहिंग्या मुद्दे पर सीएम आतिशी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखने पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि रोहिंग्याओं को लाकर यहां अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। आप बांग्लादेशियों को लाकर दिल्ली के कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। लोगों को जीना दूभर हो रहा है। आप की सरकार ने दिल्ली में अशांति फैलाने का काम किया है। वहीं भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री इस मामले में झूठ बोल रही हैं। ढाई साल पहले मैंने खुद इस मुद्दे को उठाया था। जहांगीरपुरी में जब एक धार्मिक यात्रा पर पथराव हुआ था और उसके बाद कार्रवाई हुई थी तो वहां पर तमाम रोहिंग्या बसे थे। कई जगहों पर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाने के लिए केजरीवाल सरकार ने टेंट लगाकर दिए और राशन-पानी की व्यवस्था की। वोट बैंक मानकर ये देश विरोधी काम किया गया है।

    आतिशी ने पत्र में यह लिखा

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चि_ी लिखते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में अवैध रोहिंग्या को बसाने का काम भाजपा ने किया है। रोहिंग्या दिल्ली के पास तो रहते नहीं थे, न दिल्ली किसी बॉर्डर के पास है, फिर रोहिंग्या दिल्ली कैसे पहुंचे? अमित शाह दिल्ली की कानून व्यवस्था के जिम्मेदार हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का 17 अगस्त 2022 का एक ट्वीट है, जिसमें रोहिंग्या को बसाने की बात कर रहे हैं। दूसरा ट्वीट कर वे इसकी पुष्टि कर रहे हैं। क्या रोहिंग्याओं को बॉर्डर से लाकर दिल्ली और अन्य राज्यों में बसाया गया है। आतिशी ने आरोप लगाया कि बकरवाड़ा में रोहिंग्याओं को फ्लैट देते हैं तो वो दिल्ली के लोगों का हक छीनकर अवैध रोहिंग्या को दे रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments