Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर की उम्मीद.. पीएम मोदी पर टिकी दुनिया की...

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर की उम्मीद.. पीएम मोदी पर टिकी दुनिया की निगाहें

रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक हो गए हैं, लेकिन युद्ध नहीं थमा है। रूस लगातार आक्रमण कर रहा है तो यूक्रेन भी उसका जवाब दे रहा है। ऐसे में अब दोनों देशों और पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से एक ही दिन में बात की है। जेलेंस्की ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी पीएम मोदी से बात हुई है। इस दौरान यूक्रेन की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और शांति फार्मूलों पर बात हुई है। यूक्रेन ने शांति फार्मूला बैठकों में सक्रिय भागीदारी के लिए पीएम मोदी और भारत का आभार जताया है।
पुतिन से की युद्ध पर चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से भी टेलीफोन पर बातचीत की है। सबसे पहले मोदी ने पुतिन को रूस के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की है। इसमें यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई भी शामिल है। मोदी और पुतिन ने युद्ध की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की है। माना जा रहा है कि जो काम कोई दूसरा देश नहीं कर पाया है, वह भारत कर सकता है। दरअसल दो साल से अधिक बीत जाने के बाद भी दोनों देश कुछ हासिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में संघर्ष विराम के अलावा कोई दूसरा रास्ता बचता नहीं दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments