More
    HomeHindi NewsHaryanaगृहमंत्री अमित शाह बने हरियाणा के पर्यवेक्षक.. यह हैं मायने और सीएम...

    गृहमंत्री अमित शाह बने हरियाणा के पर्यवेक्षक.. यह हैं मायने और सीएम पद के समीकरण

    गृहमंत्री अमित शाह और मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है। अभी तक ऐसा कम ही हुआ है, जब भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्ति कियागया है। भाजपा की चुनावी रणनीति बनाने वाले और चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह को यदि विधायक दल का नेता चुनने के लिए हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाना पड़ा तो स्वाभाविक है कि यहां सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह पहली बार है, जब अमित शाह किसी राज्य में पर्यवेक्षक बनकर आ रहे हैं। दरअसल हरियाणा दिल्ली से सटा है, जहां हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली तीसरी बार सरकार बन रही है।

    पीएम मोदी ने सीधे दिया दखल

    17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का दायित्व ग्रहण समारोह होना है और 16 अक्टूबर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाना है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह को जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। पार्टी को लगता है कि भाजपा विधायक दल की बैठक में विज और इंद्रजीत के समर्थक विधायक कोई बखेड़ा खड़ा कर सकते हैं। ऐसे में इन्हें सिर्फ शाह ही काबू कर सकते हैं। इसलिए उन्हें पर्यवेक्षक बनाया गया है।

    सैनी की ताजपोशी तय, लेकिन यह है संकट

    चुनाव से पहले ही भाजपा ने नायब सिंह सैनी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया था। उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने शानदार सफलता हासिल की। ऐसे में उनकी ताजपोशी तय मानी जा रही है। लेकिन अंबाला छावनी से सातवीं बार विधायक बने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने राव इंद्रजीत ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। भाजपा को चुनाव में 48 सीटें मिली हैं, जो कि बहुमत से दो अधिक हैं। 3 निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को अपना समर्थन किया है, जिससे अब 51 विधायक हो गए हैं। राव इंद्रजीत 2 बार महेंद्रगढ़ व 4 बार गुरुग्राम से सांसद बने हैं। राव की पसंद के हिसाब से इस बार भाजपा ने 8 टिकट दिए हैं, जो सभी चुनाव जीतकर आए हैं। उनकी बेटी भी चुनाव जीत है। ऐसे में 9 विधायकों के दम पर वे दावेदारी ठोक रहे हैं।

    मनोहर लाल ने पीएम को बताई जमीनी हकीकत

    ऐसे में हरियाणा की राजनीति को पकड़ रखने वाले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया तो उन्होंने अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाकर हरियाणा भेज दिया। अमित शाह मौके पर जाकर इस तरह की बगावत को थामने का दम-खम रखते हैं। अमित शाह के सामने ऐसी कोई भी लामबंदी करने या बगावत के सुर बुलंद करने जुर्रत नहीं कर सकेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments