देश-दुनिया के इतिहास में 22 अप्रैल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी यह दिन खास है। इसी दिन 1921 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देशसेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया था और आजादी के आंदोलन में कूद पड़े थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध का शंखनाद किया। वहीं जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानी ‘अर्थ डे’ मनाने की शुरुआत की गई थी। 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को दुनिया ने खुले दिल से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर संकल्प लेती है।
ये भी हैं महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1906 में यूनान के एथेंस में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
- 1915 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
- 1931 में मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1958 में एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।
- 1983 में अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
- 1997 में पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।
- 2012 में लंदन मैराथन के दौरान 30 वर्षीय एक महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।
- 2016 में 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।
- 2021 में जापान ने 2030 तक कार्बन उत्सर्जन कटौती का लक्ष्य मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का निर्णय किया।
- 2021 में युवा विश्व चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंची भारत की सभी सात महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता।
- 2021 में नदीम-श्रवण की जोड़ी के संगीतकार श्रवण की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु।
- 2021 में अनिवार्य कोविड जांच से बचने के लिए असम के सिलचर हवाई अड्डे से करीब 300 यात्री भागे।