देश-दुनिया के इतिहास में 21 अप्रैल का दिन निर्णायक मोड़ लेकर आया। वर्ष 1526 में काबुल के शासक जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली की सल्तनत के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई। इस लड़ाई में बाबर ने जहां तोपों का इस्तेमाल किया, वहीं लोदी ने हाथियों की परंपरागत ताकत के दम पर जंग लड़ी, लेकिन बाबर की सेना संख्या में कम होने के बावजूद लोदी की सेना पर भारी पड़ी। इस लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया और भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी। बाबर के बाद अकबर ने भारत में अपनी सत्ता मजबूत की। उसके बाद हुमायुं, शाहजहां और औरंगजेब ने भी शासन किया। इस लंबे शासनकाल से भारत की सामाजिक, धार्मिक मान्यताएं बदलीं तो
ये भी हैं अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1451 में लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
- 1895 में अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर पैनटॉप्टिकॉन का प्रदर्शन किया गया।
- 1926 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंद्रा मेरी है और सबसे लंबे समय तक इंग्लैंड पर शासन करने का रिकार्ड उनके नाम पर है।
- 1938 में ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा’… के रचयिता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का लाहौर में निधन।
- 1941 में यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाक़ों पर कब्जा कर लिया। इसे हिटलर के खिलाफ एक बड़ी जीत माना गया।
- 1960 में ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।
- 1975 में दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति थिऊ ने इस्तीफा दिया।
- 1987 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत। कार में रखे विस्फोटक में धमाके का आरोप लिट्टे पर लगा। घटना में 300 लोग घायल भी हुए।
- 1989 में चीन के थ्येनआन मन चौराहे पर छात्रों का विशाल प्रदर्शन।
- 1996 में भारतीय वायु सेना के अधिकारी संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
- 2023 में ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने इस्तीफा दिया।
- 2024 में मालदीव के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया।


