हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 13 फरवरी को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक में बजट सत्र की तिथियों और कम बच्चों वाले स्कूलों को मर्ज करने के मामले पर निर्णय लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।


