More
    HomeHindi NewsHaryanaये किसी लायक नहीं, तो वोट तो मत क्यों दोगे.. इनेलो और...

    ये किसी लायक नहीं, तो वोट तो मत क्यों दोगे.. इनेलो और कांग्रेस पर बरसे योगी

    हरियाणा के जींद में सभा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले हर तीसरे दिन दंगे होते थे, अराजकता चरम पर थी। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं बल्कि बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की भावना के अनुरूप विकास के कार्य हो रहे हैं। योगी ने इनोलो और कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि जब यह किसी लायक नहीं हैं, तो इनको वोट भी मत दीजिए।

    न सुरक्षा दे सकते, न आस्था का सम्मान कर सकते

    उप्र के सीएम योगी ने हरियाणा में उचाना वाली माता की पावन धरा जनपद जींद के नरवाना विधान सभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा परिवारवाद और भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि भारत के विकास का एक केंद्र बिंदु बनकर उभरा है। यहां की रामभक्त जनता का अटल विश्वास भाजपा के साथ है, प्रधानमंत्री मोदी की जन-कल्याणकारी नीतियों के साथ है। उन्होंने कहा कि इनेलो हो या कांग्रेस, ये न विकास कर सकते हैं, न आपको सुरक्षा दे सकते हैं, न आपकी आस्था का सम्मान कर सकते हैं। जब यह किसी लायक नहीं हैं, तो इनको वोट भी मत दीजिए।

    कभी श्री राम और कभी श्रीकृष्ण का अपमान करते हैं

    योगी ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो को वोट बैंक की चिंता है, उन्हें हिंदुओं की चिंता नहीं है। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मेरी सरकार में समान रूप से एक सर्वसमावेशी विकास का कार्य होगा और यह सर्वसमावेशी विकास ही रामराज्य की अवधारणा को पूर्ण करेगा। योगी ने कहा कि इनेलो का हरियाणा के बाहर कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस अपनी विघटनकारी मानसिकता के लिए जानी जाती है। कांग्रेस हो या इनेलो यह अपने परिवारवाद में इतने मस्त हैं कि कभी प्रभु श्री राम और प्रभु श्रीकृष्ण का अपमान करते हैं, कभी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments