More
    HomeHindi Newsक्या धोनी ने चेन्नई में खेल लिया है आईपीएल का अंतिम मैच?

    क्या धोनी ने चेन्नई में खेल लिया है आईपीएल का अंतिम मैच?

    चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच चेन्नई के चेपक मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार जीत दर्ज की और प्लेऑफ की रेस में अभी भी चेन्नई की टीम बनी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद पूरे मैदान का चक्कर लगाया और फैंस के पास टेनिस की गेंदे भी फेंकी।

    फैंस का आभार जताते हुए इस तरह से महेंद्र सिंह धोनी को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के अपने होम ग्राउंड पर आखिरी मुकाबला आईपीएल का खेल लिया है। क्योंकि अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाती है तो हो सकता है बेंगलुरु के खिलाफ 18 मई को खेला जाने वाला मुकाबला धोनी का आखिरी आईपीएल मुकाबला भी हो सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    लेकिन कहीं ना कहीं कॉमेंटेटर और फैन्स यह कयास लगा रहे हैं कि शायद महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल है और अगले सीजन में वह शायद ही चेन्नई की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई दे। क्योंकि इस सीजन उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी है और ऋतुराज गायकवाड को टीम का कप्तान भी बनाया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments