More
    HomeHindi NewsHaryana6 मेडल में से 5 में हरियाणा का योगदान.. हॉकी टीम में...

    6 मेडल में से 5 में हरियाणा का योगदान.. हॉकी टीम में भी इतने खिलाड़ी

    हरियाणा में खेलों को बढ़ावा दिया जाता है, इसका असर ये है कि पेरिस ओलंपिक में मिले अब तक 6 पदकों में से 5 में हरियाणा का योगदान है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बताया कि जनसंख्या की दृष्टि से केवल 2 प्रतिशत से भी कम की हिस्सेदारी वाले हमारे हरियाणा प्रदेश ने एक बार फिर ओलंपिक में देश का मान बढ़ाया है। देश के अब तक जीते गए 6 पदकों में से 5 में हरियाणा के खिलाडिय़ों का योगदान है। हमारी खेल नीति के अनुसार जल्द ही राज्य स्तरीय समारोह में हमारे सभी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास में नाम दर्ज कर ब्रांज मेडल देश के नाम किया है। सीएम ने बताया कि विजेता टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी शामिल रहे हैं और जीत दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही है। हिसार के संजय और सोनीपत के सुमित और अभिषेक को विशेष तौर पर बधाई। हरियाणावी छोरों ने टीम स्पिरिट दिखाते हुए हॉकी में कमाल किया है। आपके लाजवाब प्रदर्शन से हर हरियाणावासी का सीना आज गर्व से चौड़ा है।

    भारत की झोली में छठा मेडल

    सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत की झोली में छठा मेडल। हरियाणा के लाड़ले बेटे अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज जीत तिरंगा लहराया है। पहलवान अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले को जीत लिया है। इस उपलब्धि के लिए आपको ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सभी के लिए ये गौरव का क्षण है।

    नीरज चोपड़ा से वीडियो कॉल पर बात की

    सीएम नायब सिंह ने हरियाणा का मान बढ़ाने वाले जैवलिन सुपर स्टार गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें सिल्वर मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर नीरज ने देश का गौरव बढ़ाया है। अपने लाड़ले के स्वदेश लौटने की प्रतीक्षा पूरा देश कर रहा है।

    मनु-मैजिक से पूरा देश प्रभावित और उत्साहित

    सीएम नायब सिंह ने दो ओलंपिक पद जीतने वाली मनु भाकर और उनके माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मनु-मैजिक से आज पूरा देश प्रभावित और उत्साहित है। आपकी प्रतिभा की आभा से संपूर्ण विश्व आलोकित है और प्रत्येक भारतीय आनंदित हो रहा है। देश की धाकड़ बेटी का मुख्यमंत्री निवास पर स्वागत और अभिनंदन किया। हरियाणा की बेटियों के लिए आप एक नई प्रेरणा स्रोत हैं। एक ही ओलंपिक में दो-दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर आपने प्रदेश का मान बढ़ाया है। 140 करोड़ भारतीयों को गौरवान्वित करने के लिए आपका हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

    मनु ने कहा- हरियाणा में खेलों के विकास के लिए धन्यवाद

    मनु भाकर ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से मुलाकात करके बहुत खुशी हुई। उन्होंने भारतीय खेलों के भविष्य और हमारे प्यारे राज्य हरियाणा में खेलों के विकास के लिए अपनी दूरदर्शी दृष्टि व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    म्हारे हरियाणा के लाडलों का दम- खम

    सीएम नायब सिंह ने कहा कि सरबजोत सिंह, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर सिद्ध किया कि म्हारे हरियाणा के लाडलों का दम- खम क्या है। मिक्सड शूटिंग में देश को ब्रॉन्ज दिलाकर आपने वो कर दिखाया है जो हमारी हरियाणा की मिट्टी की पहचान है। मुख्यमंत्री निवास पर उनका अभिनंदन-स्वागत करके मैं स्वयं आनंदित हूं। हम सभी के लिए ये गौरव का क्षण है और ये अवसर सरबजोत सिंह हम सभी हरियाणवियों को आपने दिया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments