More
    HomeHindi NewsHaryanaदेश में सबसे ज्यादा है हरियाणा के कृषि विकास दर : जेपी...

    देश में सबसे ज्यादा है हरियाणा के कृषि विकास दर : जेपी दलाल

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार को संबोधित किया। उन्होंने स्टेट फोकस पेपर-2024-25 का विमोचन भी किया। स्टेट फोकस पेपर के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान हरियाणा में कृषि क्षेत्र ने 8.1 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है, जो देश में सबसे अधिक में से एक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा राज्य के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 2,27,821 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की संभावनाओं के साथ स्टेट फोकस पेपर तैयार किया गया है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 32.76 प्रतिशत अधिक है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments