More
    HomeHindi NewsHaryanaसैनी के नेतृत्व में हरियाणा चहुंमुखी विकास करेगा.. गठबंधन टूटने का नहीं...

    सैनी के नेतृत्व में हरियाणा चहुंमुखी विकास करेगा.. गठबंधन टूटने का नहीं होगा कोई असर

    भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने नायब सिंह सैनी के सीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जश्न मनाया और लड्डू व मिठाईयां बांटकर खुशी मनाई। अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा चहुंमुखी विकास की तरफ बढ़ेगा। भाजपा नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर दिखा दिया कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। भाजपा अंतिम पायदान के कार्यकर्ता का सम्मान करती है। वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पदचिन्हों पर चलकर अंतिम व्यक्ति का विकास करेंगे।

    उन्होंने कहा कि वे भाजपा शीर्ष नेतृत्व व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व धन्यवाद करते हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने का सरकार पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने पहले भी कहा था कि सरकार मनोहर लाल चला रहे हैं, न कि दुष्यंत चौटाला। गठबंधन टूटने से हरियाणा के विकास की तीव्रता में कोई कमी नहीं आएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले 28 वर्षों से पार्टी का काम करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके नेतृत्व में पूरे हरियाणा का विकास होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments