More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा पहला राज्य जहां हर फसल पर MSP.. सीएम नायब सिंह ने...

    हरियाणा पहला राज्य जहां हर फसल पर MSP.. सीएम नायब सिंह ने किसान हित में लिए कई फैसले

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब एमएसपी पर खरीदेगी। ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा। 10 नई फसलों को जोडक़र अब कुल 24 फसलों को हरियाणों में एमएसपी पर खरीदा जाएगा। हरियाणा देश का एकमात्र राज्य होगा जो किसान की प्रत्येक फसल को एमएसपी पर खरीदेगा। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान हितैषी ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। वहीं, राज्य के किसानों का पिछले आबियाने (नहर पानी शुल्क) का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपए बकाया माफ करने की घोषणा की गई है। किसान हित में 2023 के पहले की फसलों के नुकसान की लंबित 137 करोड़ की मुआवजा राशि एक सप्ताह में किसानों के खातों में होगी।

    ट्रांसफार्मर बदलने का खर्च किसानों से नहीं

    सीएम ने कहा कि हरियाणा के मेरे किसान भाइयों को नए ट्यूबल कनेक्शन दिए जाएंगे। किसान हित घोषणा करता हूँ ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्चा प्रदेश के किसान भाइयों से नहीं लिया जाएगा। देश की प्रत्येक थ्री स्टार मोटर बेचने वाली कंपनी म्हारे नॉन-स्टॉप हरियाणा के पैनल पर होगी। किसान भाई अपनी पसंद की कंपनी से मोटर खरीद सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्टार वाली मोटर देश भर से कहीं से भी खरीदने की अनुमति होगी। वर्तमान में प्रदेश में तीन स्टार मोटर की केवल 10 कंपनियां पंजीकृत हैं। अब देश में तीन स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां हरियाणा के पैनल पर आ जाएगी। सीएम ने कहा कि 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर का खर्चा किसान से नहीं लिया जाएगा। ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्चे पर बदले जाएंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments