More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा सरकार ने खत्म किया 'आबियाना'.. युवा-खिलाड़ियों और किसानों के लिए कई...

    हरियाणा सरकार ने खत्म किया ‘आबियाना’.. युवा-खिलाड़ियों और किसानों के लिए कई फैसले

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हितों में बड़ा ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ब्रिटिश शासन के समय से किसानों को नहरी पानी की आपूर्ति पर लगाया जाने वाला आबियाना समाप्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से 4299 गांवों के किसानों को 140 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, 54 करोड़ रुपये की वार्षिक राहत भी मिलेगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के इतिहास में आज तक कभी भी आबियाना को खत्म नहीं किया गया है। साल दर साल यह आबियाना चलता आ रहा था। पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने आबियाना बंद करने का कदम उठाया है। इस एतिहासिक फैसले से सरकार ने ब्रिटिश शासन से चली आ रही परंपरा को खत्म करते हुए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम किया है।
    हरियाणा खेलों का हब बना
    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोजग़ार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित युवा एंटरप्रेन्योर कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि रोजग़ार के अवसर लगातार युवाओं को मिलते रहे इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। हमें नए विचार और नए विकल्पों को तलाश कर आगे बढऩा होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा और हरियाणवी खिलाडिय़ों ने खेलों की दुनिया में अपना एक विशेष स्थान बनाया है। हमारे होनहार खिलाडिय़ों की बदौलत आज हरियाणा खेलों का हब माना जाता है। खिलाडिय़ों की सुख-सुविधाएं और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हम लगातार कार्य करते रहते हैं। आज कैथल में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचकर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
    महिलाओं को बड़ी सौगात दी
    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने करनाल जिले में पहले सांझा बाजार का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बीते वर्ष घोषणा की थी कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करते हुए हर जिले में सांझा बाजार खोले जाएंगे। सीएम ने अपना यह वादा निभाया और करनाल से सांझा बाजार की शुरुआत कर दी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments