Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsहरियाणा को मिले 1553 करोड़.. इन राज्यों की भी भरी झोली

हरियाणा को मिले 1553 करोड़.. इन राज्यों की भी भरी झोली

हरियाणा को ‘कर हस्तांतरण प्रणाली’ के तहत 1,553 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई है। सीएम मनोहर लाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह राशि राज्य की विकास परियोजनाओं को अधिक गति देने और ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी।
इन राज्यों को मिले इतने करोड़
कर हस्तांतरण प्रणाली से उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 25495 करोड़ की राशि मिली है। वहीं बिहार को 14295 करोड़, मध्य प्रदेश को 1157, उत्तर प्रदेश को 25495, उत्तराखंड को 1589, पश्चिम बंगाल को 10692, छत्तीसगढ़ को 4842 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 1180, झारखंड को 4700, कर्नाटक को 5183 करोड़ की राशि मिली है।
मोदी है तो मुमकिन है
इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी हैं तो मुमकिन है! भारत की जीडीपी में 8.4 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोत्तरी प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और विश्व पटल पर भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की दिशा में राष्ट्र का मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढऩा निश्चित ही सक्षम, समर्थ, दिव्य और भव्य भारत के संकल्प को साकार करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments