More
    HomeHindi NewsCrimeहलद्वानी हिंसा : 19 नामजद और 5000 पर मामला दर्ज.. कर्फ्यू पर...

    हलद्वानी हिंसा : 19 नामजद और 5000 पर मामला दर्ज.. कर्फ्यू पर यह है अपडेट

    उत्तराखंड के हलद्वानी के बनभूलपुरा इलाके में भडक़ी हिंसा पर सरकार सख्त है। एसएसपी नैनीताल पीएन मीना ने कहा कि पुलिस ने 19 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

    हल्द्वानी में हालात सामान्य, बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू
    हल्द्वानी की घटना पर एडीजी कानून एवं व्यवस्था अंशुमान ने कहा कि हल्द्वानी में हालात अब बिल्कुल सामान्य हैं। बाहरी क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। केवल बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। पूरे प्रकरण में 3 एफआईआर दर्ज़ की गई है जिसमें 16 लोगों को नामजद किया गया है और बाकी अज्ञात हैं। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घटना में अभी तक 5 की मृत्यु हो गई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई पुलिसकर्मी घायल हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल भी यहां तैनात हैं और पीएसी भी लगाई गई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments