छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ओडिशा में पहली बार भाजपा स्पष्ट बहुमत में सरकार बना रही है। ओडिशा में जो चुनावी घोषणा पत्र है, वह छत्तीसगढ़ की भांति है और जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में 100 दिन में काम किया, उसका असर ओडिशा में भी पड़ा है। ओडिशा छत्तीसगढ़ का पड़ोसी राज्य है। सीएम साय भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं।


