Monday, July 8, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में क्रिकेट की अच्छी संभावनाएं.. सीएम ने क्रिकेटर रहाणे से की...

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट की अच्छी संभावनाएं.. सीएम ने क्रिकेटर रहाणे से की यह दिलचस्प चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आजिंक्य रहाणे ने मुलाकात की। उन्होंने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। इस दौरान क्रिकेट और बाकी विषयों पर भी औपचारिक चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट में अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। रहाणे ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं, इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।

स्टेडियम में चल रहा मुकाबला
क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 के तहत मुंबई बनाम छत्तीसगढ़ का मुकाबला चल रहा है। रहाणे मुंबई रणजी टीम के कैप्टन हैं। उन्होंने बताया कि नवा रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम बहुत अच्छा है। यहां पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अंतरराष्ट्रीय मैच होने का अलग प्रभाव पड़ा है। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का एक अच्छा वातावरण होने से अब छत्तीसगढ़ में नए खिलाड़ी भी उभरकर सामने आ रहे हैं। रहाणे ने कहा कि यहां के प्रतिभावान खिलाडिय़ों के सहयोग के लिए वे हमेशा तैयार हैं। सीएम ने रहाणे को बेल मेटल से निर्मित मूर्ति और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। रहाणे ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक मुंबई रणजी टीम का टी-शर्ट और अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द और बसवराजू एस. भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments