More
    HomeHindi NewsHaryanaभय-भ्रष्टाचार, पर्ची-खर्ची से आजादी दिलवाई.. कुरुक्षेत्र में बोले हरियाणा के सीएम नायब...

    भय-भ्रष्टाचार, पर्ची-खर्ची से आजादी दिलवाई.. कुरुक्षेत्र में बोले हरियाणा के सीएम नायब सिंह

    हरियाणा में आजादी का 78वां भव्य महोत्सव धर्म-धरा कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 78 वर्षों में हमने राजनीतिक आजादी के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक आजादी के भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर भारत बनकर उभरा है। सीएम ने कहा कि अब विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हम सभी 140 करोड़ भारतीय जुटे हुए हैं।

    विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बना हरियाणा

    सीएम नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बना है। हमने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में ओर भी कई तरह की आजादी सुनिश्चित की है। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता को भय-भेदभाव-भ्रष्टाचार-भाई-भतीजावाद क्षेत्रवाद पर्ची-खर्ची से आजादी दिलवाई है।

    केंद्र सरकार से मिला प्रशस्ति पत्र

    सीएम नायब सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भागीदारी सुनिश्चित करने पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि सभी अपने घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी खींचकर http://harghartiranga.com पर अपलोड करें। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कुरुक्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें कुरुक्षेत्रवासियों ने जोश और उत्साह के साथ सहभागिता की।

    कैबिनेट की बैठक 17 को

    हरियाणा मंत्रिमंडल की आगामी बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में 17 अगस्त, 2024 दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश अब इसके समय में बदलाव कर दिया गया है। अब यह बैठक इसी दिन प्रात: 11 बजे होनी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments