More
    HomeHindi Newsरूद्रप्रयाग जिले के भाजपा पदाधिकारियों, संयोजकों की बैठक में भरा गया चार...

    रूद्रप्रयाग जिले के भाजपा पदाधिकारियों, संयोजकों की बैठक में भरा गया चार सौ पार का जोश

    आज भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में जिले के सभी जिला पदाधिकारियों,प्रकोष्टो के जिला संयोजक,सहस्योजक,मोर्चा के अध्यक्षो,मंडल अध्यक्षो की आगामी लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से शुरू की गई। बैठक में जनपद रूद्रप्रयाग के जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ने बैठक का वृत लेते हुए पिछले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा के सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से विजय होगी। उन्होंने कहा जिस प्रकार से वातावरण पूरे देश एवं उत्तराखंड प्रदेश में दिखाई दे रहा है, उससे प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटों पर पूरे देश में विजयी होगी।उन्होंने कहा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव के दौरान अपना पूर्ण समय देना होगा। 

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments