More
    HomeHindi Newsरजतगाथा के रूप में मनेगा स्थापना दिवस.. देवभूमि रजतोत्सव में होंगे ये...

    रजतगाथा के रूप में मनेगा स्थापना दिवस.. देवभूमि रजतोत्सव में होंगे ये कार्यक्रम

    उत्तराखंड का राज्य स्थापना दिवस देवभूमि रजतोत्सव को उत्तराखंड रजतगाथा के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तराखण्ड लगातार हर एक क्षेत्र में तेजी से नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है, जिनके दृष्टिगत 6 नवंबर से 12 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर समाज के विभिन्न पक्षों व व्यक्तियों को आमंत्रित कर उनसे जुड़ी प्रेरक गतिविधियों को संपादित किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

    उत्तराखंड की विकासगाथा के साक्षी बनें

    सीएम ने कहा कि देवभूमि रजतोत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, क्विज प्रतियोगिता तथा महिला, किसान, स्वच्छकार, युवा, प्रवासियों आदि सभी के लिए विशेष सम्मेलन व शिविर इत्यादि आयोजित किए जाएंगे, ताकि हम समस्त राज्यवासी प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहे उत्तराखंड की विकासगाथा के साक्षी बनें।

    सोशल मीडिया सक्रियता पुरस्कार से सम्मानित किया

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भाजपा, उत्तराखंड के आई.टी. एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया सक्रियता पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने वाले सभी डिजिटल योद्धाओं का परिश्रम व समर्पण अत्यंत सराहनीय है।

    100 मेडिकल सीटें आवंटित करने का निर्णय

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 मेडिकल सीटें आवंटित करने का निर्णय प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। हमारी सरकार सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments