आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। आज कुछ घंटो में सब कुछ पता चल जाएगा। चाहे जितने भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लें लेकिन लोकतंत्र जीतेगा। सभी विधायकों ने संकल्प लिया है कि बिहार को बचाना है, बिहार के भविष्य को संवारना है तो इस सरकार को हटाना होगा। आज नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। बीजेपी-जेडीयू का दावा है कि उसके पास नंबर हैं, तो आरजेडी का कहना है कि खेला होगा।


