More
    HomeHindi NewsDelhi Newsकोरोना से दिल्ली में पहली मौत.. देश में इतने केस, सात की...

    कोरोना से दिल्ली में पहली मौत.. देश में इतने केस, सात की गई जान

    भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में इस साल कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में एक 60 वर्षीय महिला की कोरोना के कारण जान चली गई। बताया जा रहा है कि महिला को पहले से ही लैप्रोटॉमी के बाद तीव्र आंतों में रुकावट की समस्या थी और कोविड-19 की पुष्टि आकस्मिक रूप से हुई। कथित तौर पर एक महिला की मौत पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज गुप्ता का कहना है कि मेरी जानकारी के अनुसार महिला 70 साल से अधिक आयु की थी। उन्हें कोविड के अलावा कई अन्य समस्याएं भी थीं। सटीक रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी, उसके बाद सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

    24 घंटे में 511 मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल सक्रिय मामले बढक़र 2710 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर में 511 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 255 लोग ठीक हुए हैं। इसी अवधि में 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जनवरी 2025 से अब तक कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है। विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण देखने को मिल रहा है। केरल में सबसे अधिक 1,147 सक्रिय मामले हैं, जबकि महाराष्ट्र में 681 मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में भी सक्रिय मामलों की संख्या 294 तक पहुंच गई है।

    डरने की जरूरत नहीं, अस्पताल में भर्ती होने की नौबत नहीं आएगी

    देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें राज्यों से निवारक उपाय करने, बड़े समारोहों को रोकने और फेस मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई है। फिलहाल भारत में सबसे ज्यादा फैलने वाला वैरिएंट जेएन.1 है। हालांकि, एक्सपट्र्स का कहना है कि इस वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके लक्षण हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम पड़ रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments