असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके बताया कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सुरक्षा मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।


