चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत दिलाने वाले मोहम्मद शमी के एक वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी है। दरअसल सेमीफाइनल में मुकाबले के दौरान शमी एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए थे। इसके बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने रमजान में शमी के कोल्ड ड्रिंक पीने पर सवाल उठा दिए। उन्होंने शमी के रोजा छोडऩे को बड़ा गुनाह बताते हुए कहा कि रमजान में रोजा नहीं रखना बड़ा गुनाह है। उनके इस बयान के बाद देशभर में बहस छिड़ गई है। शमी के समर्थक जहां देश बड़ा होने का हवाला दे रहे हैं, तो बाकी लोग भी शमी का बचाव कर रहे हैं।
फिरंगी मेहंदी ने कहा-रोजा से छूट
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मोहम्मद शमी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम विशेष परिस्थितियों में रोजा रखने की छूट देता है। छूटे हुए रोजे बाद में भी रखे जा सकते हैं। फिरंगी महली ने कहा कि यदि आप नेशनल ड्यूटी पर हैं तो तो भी रोजा रखना होता है। हां अगर आप सफर कर रहे हैं तो रोजा नहीं भी रख सकते। सफर से लौटने के बाद छूटे रोजे रखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाया है और फाइनल में जीत भी दिलाएंगे।
शमी के भाइयों ने भी किया बचाव
शमी के चचेरे भाई मुमताज ने मौलाना बरेलवी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए खेल रहे हैं। उन पर रोजा रखने का आरोप लगाना शर्मनाक हरकत है। एक और चचेरे भाई मोहम्मद जैद ने कहा कि रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज है, लेकिन वह खेल की नेशनल ड्यूटी पर हैं। ऐसे में वह रोजा छोड़ सकते हैं। मौलाना को थोड़ा नॉलेज लेना चाहिए।
रोहित शर्मा को मोटा बताने वाली शमा मोहम्मद का भी आया बयान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मोटा बताने वाली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का भी इस मामले में बयान आया है। शमा ने कहा कि इस्लाम में रमजान के दौरान हम यात्रा कर रहे हैं, तो हमें रोजा रखने की आवश्यकता नहीं होती है। मोहम्मद शमी यात्रा कर रहे हैं और अपने घर पर नहीं हैं। वह ऐसा खेल खेल रहे हैं जहां उन्हें बहुत प्यास लग सकती है और एनर्जी की जरूरत हो सकती है। कोई भी इस बात पर जोर नहीं देता कि जब खेल रहे हों तो आपको रोजा रखना ही होगा। यह आपके कर्म हैं जो बहुत महत्वपूर्ण हैं।


