More
    HomeHindi Newsवानखेड़े के मैदान पर बिना किसी टिकट के अपने चहते खिलाड़ी का...

    वानखेड़े के मैदान पर बिना किसी टिकट के अपने चहते खिलाड़ी का दीदार कर सकेंगे फैंस

    बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराते हुए t20 विश्व कप जीतने के बाद आखिरकार आज सुबह भारतीय टीम भारत वापस लौट चुकी है। दिल्ली में सबसे पहले भारतीय टीम रुकी। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की और उसके बाद अब भारतीय टीम मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है, जहां पर विक्ट्री परेड वानखेड़े मैदान से मरीन ड्राइव और उसके बाद मरीन ड्राइव से वापस वानखेड़े मैदान तक विक्ट्री परेड ओपन बस में होगी। इसके लिए भारतीय टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।

    भारतीय टीम को देखने के लिए वानखेड़े के मैदान पर एंट्री है फ्री

    बीसीसीआई ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल जब भारतीय टीम का कार्यक्रम वानखेड़े मैदान पर यानी विक्ट्री परेड के बाद आयोजित किया जाएगा तो उस मैदान पर दर्शकों की जो एंट्री है वह फ्री कर दी गई है। यानी जो पहले आएगा उसे सीधा एंट्री मिल जाएगी और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का दीदार करने भी आज फैंस को मिलेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments