More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में हर रविवार बना आरोग्य का त्यौहार.. सीएम नायब सिंह का...

    हरियाणा में हर रविवार बना आरोग्य का त्यौहार.. सीएम नायब सिंह का दिखा ये अंदाज

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह रेवाड़ी के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी हैप्पीनेस और आरोग्य के अभियान में शामिल हुए और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर रविवार बन रहा है आरोग्य का त्यौहार। बारिश के मौसम के बावजूद रेवाड़ी में आयोजित हाफ मैराथन में जितनी संख्या में लोगों ने सहभागिता की वो अद्भुत थी। इस दौरान सीएम खुद दौड़ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सैनिकों की राजधानी रेवाड़ी में इस तरह का आयोजन निश्चित तौर पर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है।

    सभी में दिखा उत्साह

    मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि आज मैराथन का कार्यक्रम था जिसमें हजारों युवाओं और नागरिकों ने सुबह-सुबह हिस्सा लिया। लोगों ने तिरंगा लेकर कार्यक्रम में भाग लिया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में उत्साह और जोश आता है। पीएम मोदी ने फिट इंडिया अभियान शुरू किया है जिससे पूरे विश्व में लोगों को लाभ मिल रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारा युवा नशे से भी दूर रहता है। आज से तिरंगा यात्रा की भी शुरुआत हुई है। हमने हर घर तिरंगा लहराने का भी अनुरोध किया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments